देश में महंगाई सबसे बड़ी चुनौती : प्रमोद तिवारी
पट्टी। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती महंगाई और बेरोजगारी है। भाजपा सरकार देश के साथ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देकर धोखा कर रही है। यह बातें राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आसपुर देवसरा इलाके में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में लघु उद्योग एवं छोटे उद्योग बंद हुए हैं। लद्दाख के बड़े भूभाग पर चीन ने कब्जा कर लिया है लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को इस मुद्दे पर बोलने की हिम्मत नहीं है। महाकुंभ जैसे धार्मिक पर्व का भाजपा ने राजनीतिकरण कर दिया वीआईपी कल्चर के चलते श्रद्धालुओं को स्नान करने में कठिनाई उत्पन्न हुई। राहुल गांधी के संगम स्नान न करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने भी स्नान नहीं किया भाजपा ने नई परंपरा डाली उन्होंने लोगों को आमंत्रण दिया है क्या उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निमंत्रण पत्र दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी, लाल जी मिश्रा, महेंद्र शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
देश में महंगाई सबसे बड़ी चुनौती : प्रमोद तिवारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
Hello world!
on