पुलिस की छावनी में तब्दील हो रही श्री छोटी अयोध्या धाम शोभा यात्रा आज,
पट्टी, प्रतापगढ़ ।तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत रामगंज स्थित वार्ड क्रमांक 4 संग्रामगंज में स्थापित इस धाम पर प्राण प्रतिष्ठा मंगलम महोत्सव मनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति रिवाज से सात दिवस तक काशी और अयोध्या के विद्वानों द्वारा वेद मंत्रों से कराया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में 30 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 6:00 बजे नगर पंचायत रामगंज में स्थित प्राचीन मंदिर से नवनिर्मित श्री छोटी अयोध्या धाम संग्रामगंज को कलश शोभा यात्रा भक्तों के द्वारा की जाएगी। सर्व विदित हो चुका है कि इसी पावन धाम पर 1 मई से 9 मई तक विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ परम पूज्य प्रेम मूर्ति श्री प्रेमभूषण महाराज के द्वारा भक्तों को राम कथा का रसपान होना सुनिश्चित है। जिसमें पहुंचने वाले दूर-दूर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रतापगढ़ पुलिस ने श्री छोटी अयोध्या धाम वार्ड क्रमांक चार संग्रामगंज नगर पंचायत रामगंज में छावनी बना दिए हैं। राम कथा के दौरान इस धाम पर भारत सरकार मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रालय से ही अतिथियों को आना है। कार्यक्रम में विख्यात राम कथा मर्मज्ञ संत शिरोमणि राजन महाराज का भी दर्शन और आशीर्वचन उपस्थित भक्तों को प्राप्त होगा। अन्य विद्वान मनीषियों का भी दर्शन आशीर्वाद धर्मावलंबियों को यहां प्राप्त होगा। बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी आयोजक राम अकबाल मिश्र के द्वारा आमंत्रित किया गया है। पूरे नव दिवस तक भंडारे में प्रसाद भक्तों को वितरण किया जाएगा।
पुलिस की छावनी में तब्दील हो रही श्री छोटी अयोध्या धाम शोभा यात्रा आज,
Recent Comments
Hello world!
on