Wednesday, April 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपीआई न्यूज़ उत्तर प्रदेशअसलहा की नोक पर महिला से की गई चैन छिनैती। सीसीटीवी...

असलहा की नोक पर महिला से की गई चैन छिनैती। सीसीटीवी में फोटो कैद दिनदहाड़े घटना से मचा हड़काम 

असलहा की नोक पर महिला से की गई चैन छिनैती।

सीसीटीवी में फोटो कैद दिनदहाड़े घटना से मचा हड़काम

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर एक महिला से बंदूक की नोक पर उस समय चैन छिनैती हो गई। जब वह अपने पति के साथ अपने मौसी के घर जा रही थी।नीतू सिंह पत्नी रिंकू सिंह निवासी कम्मरपुर थाना सरपतहा जौनपुर अपने पति रिंकू के साथ अपने मौसी के घर थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पचौरी गांव जा रही थी। जैसे ही वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पचौरी मोड पर पहुंची कि दो लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और असलहे की दम पर नीतू सिंह के गले से चैन छीन कर अमरगढ़ की तरफ भाग निकले। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पट्टी के कोतवाल आलोक कुमार अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की साथ ही अमरगढ़ में पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगलवाया‌ तो पता चला दो व्यक्ति एक पल्सर पर सवार होकर ढकवा की तरफ जा रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज को पीड़ित को दिखाया गया तो दोनों ही व्यक्तियों को घटना को अंजाम देने के रूप में पहचान लिया गया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया जिसमें दोनों बाइक सवार कैद हैं, जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments