Wednesday, April 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराजसिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग दो किसानों की संपूर्ण गृहस्ती जलकर हुई...

सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग दो किसानों की संपूर्ण गृहस्ती जलकर हुई राख, दोनों घरों के परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर,

सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग दो किसानों की संपूर्ण गृहस्ती जलकर हुई राख,

दोनों घरों के परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर,

पट्टी। घर के अंदर सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक घर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग फैल कर पड़ोसी के भी छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घरों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव निवासी लाल मणि वर्मा के रसोई घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर में बुधवार को दिन में करीब 12 बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे उनके घर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग फैल कर पड़ोसी जोखू राम वर्मा कोटेदार के भी रियासत छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई छप्पर एक साथ जलने लगे। शोर शराबे पर ग्रामीण दौड़े। पंपिंग से चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर कर्मियों को भी आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पट्टी कस्बे में खड़ी फायर कर्मियों की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने अथक परिश्रम से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। शेष बची आग को फायर कर्मियों ने बुझाई। इस दौरान लालमणि वर्मा का लाखों का गृहस्थी का जहां सामान जल गया। वहीं कोटेरादर जोखू राम वर्मा का भी भारी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान संजना सरोज के पति सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी है। दोनों घरों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है, दोनों घरों के परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments