लवेदा गांव से धर्म परिवर्तन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
पट्टी।लवेद गांव में रविवार को दोपहर 3 बजे गांव निवासी मोनू कुमार हरिजन के आवास पर ईसाई मिशनरी ने चंगाई सभा का आयोजन किया था। जिसके माध्यम से वहा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर पट्टी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची तो वहां हंगामा हो गया। मौके से पुलिस ने राम सकल यादव निवासी बेहटा मोनू कुमार व उसके भाई सोनू निवासी लवेदा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को सोमवार की दोपहर पुलिस कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस दौरान सोनू की पत्नी अंजू ने बताया कि वह अपने जेठ वा सास से बरसों पूर्व से अपना अलग घर बनाकर रहती है। वह पति के साथ रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहर में रहती है। महज कुछ दिन पूर्व भी वह घर आई थी। रविवार को जब बवाल होता देखा तो बाहर निकल आई। वह और उसका पति दूर खड़े थे। इस हंगामा से उनका कोई लेना-देना नहीं था। बावजूद इसके पुलिस उनके पति को भी पकड़ कर थाने उठा लाई। जबकि उनकी व उनके पति की इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी धर्म परिवर्तन या पूजा पाठ आदि कार्य हो रहा था उनके जेठ मोनू कुमार के घर पर हो रहा था। उनके पति निर्दोष हैं। उन्हें बिना किसी जुर्म के पुलिस मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रही है। वहीं पुलिस तीनों आरोपियों को दोषी बताते हुए रविवार की शाम करीब 4 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय ले गई है।
लवेदा गांव से धर्म परिवर्तन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Recent Comments
Hello world!
on