Saturday, May 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराजमाता सती का देह त्याग दक्ष प्रजापति का संंहार पार्वती का अवतार...

माता सती का देह त्याग दक्ष प्रजापति का संंहार पार्वती का अवतार सुन भाव विभोर हुए श्रोता, सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग–प्रेम भूषण महाराज

माता सती का देह त्याग दक्ष प्रजापति का संंहार पार्वती का अवतार सुन भाव विभोर हुए श्रोता,

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग–प्रेम भूषण महाराज,

पट्टी।नगर पंचायत रामगंज के वार्ड क्रमांक 4 संग्रामगंज मैं नवनिर्मित श्री छोटी अयोध्या धाम पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलम महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भगवान श्री रामचंद्र जी के शिव विग्रह का भ्रमण भक्तों के द्वारा धूमधाम से नगर में कराया गया जिसके बाद श्री छोटी अयोध्या धाम मंदिर में विश्राम पूजन किया गया। साथ साथ कार्यक्रम में श्री राम कथा का आयोजन के दूसरे दिन विश्व विख्यात श्री राम कथा मर्मज्ञ प्रेम भूषण महाराज के शिष्य व्यास पीठ से कुलदीप महाराज ने श्रोताओं को श्री राम कथा का रसपान कराते हुए दक्ष प्रजापति का उद्धार और माता सती का देह त्याग तथा माता पार्वती का अवतार पर वर्णन करके उपस्थित राम कथा प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। राम कथा प्रेमियों को व्यास पीठ से विश्व विख्यात श्री राम कथा मर्मज्ञ प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कहने वालों कि अगर सुनते रहेंगे तो सुनते ही रहेंगे कुछ कर नहीं सकते इसलिए इस शरीर से जो हो रहा है उसे मनुष्य को करते रहना चाहिए। श्री छोटी अयोध्या धाम के निर्माण कर्ता तथा कार्यक्रम के आयोजक राम अकबाल मिश्र,मिश्रा ब्रदर्स कथा में प्रमुख रूप से जय जय शुक्ला,रमेश मिश्रा,अरुण शुक्ला,पप्पू पटेल,अखिलेश कुमार पांडेय,कुमार मिश्रा,विकास दुबे,अरविंद तिवारी राजू शुक्ला विभाग प्रचारक प्रवेश जी आरएसएस प्रतापगढ़ रामकृष्ण द्विवेदी धर्म जागरण प्रमुख राम जी मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा प्रतापगढ़,शुभम मिश्रा,शारदा प्रसाद द्विवेदी,संतोष तिवारी,राजेश पाण्डेय,ओमप्रकाश पाण्डेय के साथ हजारों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments