ढकवा ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराई कार एक की मौत चार घायल चारों रेफर
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी। काशी विश्वनाथ का दर्शन कर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
प्रतापगढ़ जनपद के ढकवा ओवर ब्रिज पर श्रद्धालुओं की एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के धारू खेड़ा निवासी अरविंद कुमार योगी उम्र 64 वर्ष अपने पुत्र मनीष कुमार योगी उम्र 37 पत्नी सरोज उम्र 60 बेटी सरिता उम्र 34 व पड़ोस की एक महिला चंद्रकला 60 वर्ष के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। अरविंद कुमार योगी इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्य कर रहे थे। जिस हाल ही में सेवा मुक्त हुए थे। जहां से स्नान कर अपनी ब्रेजा गाड़ी से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए बनारस गए। वहां से वह सोमवार की शाम 3 बजे के आसपास रामलाल का दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार ढकवा ओवरब्रिज पर पहुंची तो उनके बेटे मनीष जो कार चला रहा था उसे झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए चांदा सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। इस संबंध में अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि एंबुलेंस नजदीकी अस्पताल सुल्तानपुर जनपद के चंदा कस घायलों को ले गई थी। जहां सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सरोज देवी के शव का पंचनामा कर चांदा थाना की पुलिस सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों का इलाज सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।
ढकवा ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराई कार एक की मौत चार घायल चारों रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
Hello world!
on