जय श्री राम जय श्री छोटी अयोध्या धाम के नारो से गूंज उठा नगर पंचायत रामगंज,
पट्टी।तहसील क्षेत्र के रामगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड क्रमांक चार में नवनिर्मित श्री छोटी अयोध्या धाम पर काशी और अयोध्या के वैदिक विद्वानो द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मंगलम महोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को प्रातः 6:00 बजे से ही शोभा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सनातनी श्रद्धालुओं का भारी हुजूम नगर पंचायत रामगंज में स्थित प्राचीन मंदिर से हाथी,घोड़ा,डीजे और हर हाथ में भगवा झंडा लेकर लगभग 1 किलोमीटर की लाइन में लगभग दस हजार श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों का उत्साह देखने लायक था। कतार बद्ध होकर महिला,पुरुष सिर पर कलश धारण किए हुए जय श्री राम जय श्री छोटी अयोध्या धाम का नारा लगाते हुए शोभा यात्रा संपन्न किया। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राम अकबाल मिश्रा, मिश्रा ब्रदर्स, भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राम जी मिश्रा, रविकांत पांडेय, विकास सिंह, के साथ लगभग दश हजार लोग शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे। शोभा यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भारी फोर्स के साथ तैनात रहे।विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ प्रेमभूषण महाराज की कथा आज से श्री छोटी अयोध्या धाम वार्ड क्रमांक 4 संग्रामगंज नगर पंचायत रामगंज में आज शाम 4:00 बजे से विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण महाराज के द्वारा राम कथा का रसपान नव दिवस कराया जाएगा।
जय श्री राम जय श्री छोटी अयोध्या धाम के नारो से गूंज उठा नगर पंचायत रामगंज,
Recent Comments
Hello world!
on