Wednesday, April 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊई रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल 

ई रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल 

ई रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल

पट्टी। ई-रिक्शा से घर जा रही महिला का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया इस घटना में महिला को गंभीर चोटे आई महिला को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पट्टी तहसील क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी पुराना देवी पत्नी राम फकीर ई रिक्शा से अपने घर जा रही थी इस दौरान ई रिक्शा जब परमी पट्टी गांव के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। ई रिक्शा पलटने से महिला ई रिक्शा के नीचे दब गई जिससे उसका सर फट गया व शरीर के अन्य अंगों में भी छोटे आ गई आसपास के लोग ई रिक्शा उठाकर महिला को किसी तरह बाहर निकाल इलाज के लिए सीएचसी पट्टी भेजें और परिजनों को जानकारी दी। घटना शुक्रवार की सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही परिजन सीएससी पहुंच गए महिला को सीएससी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments