राष्ट्रीय उत्थान के लिए प्रत्येक सेविका तत्पर–प्रिया
पट्टी। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रतापगढ़ नगर की गोपाल मंदिर पर नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर को उपस्थिति मातृ शक्तियों द्वारा आद्यसंचालिका प्रणाम किया गया। वर्ष भर में मात्र एक बार आद्यसंचालिका प्रणाम किया जाता है। राष्ट्र सेविका समिति की प्रत्येक से दिखाएं भारतीय नव वर्ष को उत्सव के रूप में बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ मनाते हैं कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्र सेविका समिति प्रतापगढ़ जिला कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी द्वारा यह बताया गया कि मात्र शक्तियों में सकारात्मक ऊर्जा व विचार प्रवाह कर रही है जो समाज के लिए प्रेरणादाई बनेगा। साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि वीरांगनाएं कभी भी कम की चुनौतियों से नहीं घबराती उन्होंने कहा कि हम सभी को नई उमंग व नए उत्साह के साथ अपने उद्देश्य के लिए तत्पर रहना है साथ ही हमें नवीन वर्ष में नवीन उत्साह के साथ आपसी सामंजस्य बनाते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना है तत्पश्चात वंदे मातरम,भारत माता की आरती से समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रतापगढ़ कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी,सीमा मिश्रा ,निधि,मनीषासिद्धि,उमा,शांभवी,नेहा,पूनम सहित अन्य मातृशक्ति उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय उत्थान के लिए प्रत्येक सेविका तत्पर–प्रिया
Recent Comments
Hello world!
on