विंध्याचल दर्शन करके लौट रहे दंपत्ति बकरी बचाने में गिरे युवक का पैर टूटा
पट्टी। विंध्याचल से दर्शन कर घर लौट रहे दंपति जामताली बाजार के समीप बकरी बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे गिर गए। जिससे युवक का पैर टूट गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव निवासी अरविंद पांडे अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने विंध्याचल बाइक से गए हुए थे। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान जामताली बाजार के समीप उनकी बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। जिसको बचाने में वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गए। इस घटना में अरविंद का जहां पैर टूट गया है वहीं उनकी पत्नी शगुन को भी चोटे आई है। आस-पास जुट लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।
विंध्याचल दर्शन करके लौट रहे दंपत्ति बकरी बचाने में गिरे युवक का पैर टूटा
Recent Comments
Hello world!
on