Thursday, May 1, 2025
Homeदिल्लीउत्तर प्रदेशअराजक तत्वों ने टमाटर की फसल को उखाड़ कर किया नष्ट खपरैल...

अराजक तत्वों ने टमाटर की फसल को उखाड़ कर किया नष्ट खपरैल को पीट कर किया छतीग्रस्त

अराजक तत्वों ने टमाटर की फसल को उखाड़ कर किया नष्ट खपरैल को पीट कर किया छतीग्रस्त

पट्टी।अराजक तत्वों ने टमाटर की फसल के लिए लगाई गई सुरक्षा को तोड़कर नष्ट कर दिया। खेत में लगे टमाटर के पौधे उखाड़ दिए। आम के पेड़ को नष्ट कर दिए। कुछ दूरी पर स्थित एक व्यक्ति के खपरैल को भी तोड़कर नष्ट कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी रमेश चंद्रा यादव अपने खेत में टमाटर की फसल लगा रखी है। जिसकी सुरक्षा के लिए उन्होंने चारों तरफ बांस बल्ली लगाकर घेरा बनाया था। बीती रात गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने उनके सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए और फसल को जहां नष्ट कर दिया। वही खेत में लगाए गए आम के पौधों को भी तोड़ दिया गया। साथ ही सीताराम यादव के पंपिंगसेट का खपरैल तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जिसकी जानकारी सुबह तब हुई जब वह खेत पर गए। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पर नामजद प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छान-बीन में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments