आरटीओ प्रतापगढ़ पूरे जनपद में चलाया बृहद चेकिंग अभियान दर्जनों वाहन सीज सैकड़ो के कांटे ई-चालान
पट्टी। एआरटीओ प्रतापगढ़ दिलीप चंद्र गुप्ता के निर्देशन मेंआरटीओ प्रतापगढ़ पूरे जनपद में चलाया बृहद चेकिंग अभियान दर्जनों वाहन सीज सैकड़ो के कांटे ई-चालान मंगलवार को पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनो वाहन सीज किए गए। वहीं कई वाहनों के ई-चालान काटे गए। आरटीओ विभाग की इस कार्रवाई में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ दिलीप चंद गुप्ता मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पट्टी आ पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक डंपर जो मिट्टी ढुलाई में लगा हुआ था। उसके कागजात पूर्ण न होने पर उसे सीज कर दिया। वही एक बड़ी ट्रक भी उनके द्वारा सीज की गई। इस दौरान करीब एक दर्जन वाहनों के ई-चालान काटे गए। पट्टी के बाद वह सीधे आसपुर देवसरा गए। वहां भी उन्होंने दर्जनों वाहनों के ई-चालान काटे तथा तीन वाहन सीज किया। चेकिंग के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया यह चेकिंग अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। जिन वाहनों के कागजात अपूर्ण व टैक्स जमा नहीं है उन्हें सीज किया जा रहा है। जो मानक विरुद्ध सड़क पर चलते हुए पाए जा रहे हैं उनका ई-चालान काटा जा रहा है। यह कार्रवाई पूरे जनपद में एक साथ मंगलवार को पूरे दिन चलेगी। वित्तीय वर्ष का यह अंतिम महीना है। आने वाले दिनों में या करवाई और तेज की जाएगी। जिन भी वाहनों के कागजात पूरे नहीं पाए जाएंगे उन्हें चीज किया जाएगा। आरटीओ विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर गली मोहल्लों से भागते हुए नजर आए।
आरटीओ प्रतापगढ़ पूरे जनपद में चलाया बृहद चेकिंग अभियान दर्जनों वाहन सीज सैकड़ो के कांटे ई-चालान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
Hello world!
on