नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत,
भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा परिसर,
पट्टी।बुधवार को पट्टी नगर में विवाह मंडप के पीछे विशाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता एंव पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। दोपहर लगभग 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव विवाह मंडप पहुंचे। मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह और जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का अभिनंदन करते हुए उनके विचारों और कार्यो की सराहना किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यो को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी के कार्यो की सराहना किया। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पट्टी विधानसभा के लोगो का अभिनन्दन करने पर आभार जताया और पार्टी की नीतियों पर चलते हुए जिम्मेदारियों के निर्वाहन के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व को जिलाध्यक्ष के पुनः निर्वाचन पर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा ने किया। यह लोग रहे उपस्थितकार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राम आसरे शुक्ला, शिव कुमार चौरसिया, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय पाल, पट्टी नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राम बोध पाण्डेय , सजीवन सोनी, मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, मुन्ना सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत, भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा परिसर,
RELATED ARTICLES
Recent Comments
Hello world!
on